{"_id":"58b326964f1c1b5b088312de","slug":"boy-fell-while-playing-sound-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय नाद में गिरा बालक, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेलते समय नाद में गिरा बालक, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
बच्चे का सांप के साथ खेल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के तिलई गांव में शनिवार को अपराहन साढ़े तीन बजे खेलते समय पानी से भरी नाद में गिरकर डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल बालक को नाद से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। वहां चिकित्सकों द्वारा बालक के मौत की पुष्टि करने के बाद भी परिजनों को भरोसा नहीं हुआ और बालक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां भी चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
लालगंज थाना क्षेत्र के तिलई गांव निवासी लवकुल प्रजापति का दो वर्षीय पुत्र आदर्श शनिवार की अपराहन घर के सामने दरवाजे पर खेल रहा था। खेलते खेलते बालक घर से थोड़ी दूर पर स्थित शौचालय के पास पानी से भरी नाद के पास पहुंच गया और सिर के बल नाद में गिर गया। बालक दिखाई नहीं दिया तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। बाहर निकले तो देखा कि नाद में बालक सिर के बल पड़ा है। उसके शरीर का आधा हिस्सा नाद तथा पैर नाद से उपर था। यह देखते ही भागकर वहां पहुंचे और उसे आनन फानन में बाहर निकाल कर सीएचसी लालगंज ले गए। वहां देखते ही चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। फिर भी परिजनों को डाक्टर की बात का भरोसा नहीं हुआ और वह बालक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां भी डाक्टरों ने जब बालक को मृत घोषित कर दिया तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।