फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bladed weapon killed the young woman

धारदार हथियार से युवती की हत्या

Sat, 13 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Sat, 13 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bladed weapon killed the young woman
चुनार कोतवाली क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी सेचन प्रसाद सिंह की पुत्री ममता सिंह (26) की गुरुवार की रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार की भोर में कृष्णानंद साहनी के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एसपी दिनेश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद थानाध्यक्ष अभय सिंह को इस मामले का जल्द खुलासा करने को कहा।
विज्ञापन


सेचन प्रसाद सिंह की पुत्री ममता विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय चचेरी मोड़, चुनार में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार की रात करीब दस बजे वह छत पर सोने चली गई, जबकि मां, छोटी बहन और पिता नीचे सोए थे। सुबह करीब पांच बजे गांव की कुछ महिलाएं सीवान की ओर गईं तो दीक्षितपुर के लिए निकले लिंक रोड पर कृष्णानंद साहनी के खेत में उन्हें ममता की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली।
विज्ञापन


महिलाओं ने तत्काल ममता के परिवार वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिवार के अलावा चुनार इंस्पेक्टर अभय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्, सीओ चुनार प्रदीप वर्मा और डाग स्क्वाड भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता के गले और हाथ की दोनों कलाइयों पर किसी धारदार हथियार से किए गए गहरे जख्म दिखाई दे रहे थे। ममता दो बहनों में बड़ी थी। उसके पिता ने चुुनार कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी दिनेश चंद्र के मुताबिक इस मामले में अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


मोबाइल नहीं, तीन सिम मिले ः मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि ममता मोबाइल भी रखती थी लेकिन तलाशी के दौरान न तो घर में मोबाइल मिला और न ही घटनास्थल पर। हालांकि, छानबीन में पुलिस को उसके कमरे से तीन सिम मिले, जिसे उसने कब्जे में ले लिया। पुलिस इस सिम से हत्यारों तक पहुंचने का सुराग तलाश रही है। पुलिस ने उम्मीद जताई कि सिम से कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed