{"_id":"5fa157908ebc3e9bab1b8b22","slug":"blackmail-started-by-making-fiance-s-porn-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: मंगेतर का अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, मांगे पांच लाख, आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर: मंगेतर का अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, मांगे पांच लाख, आरोपी युवक गिरफ्तार
Tue, 03 Nov 2020 07:05 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
पहले मंगेतर का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर दहेज में पांच लाख की मांग की, मांग पूरी न होने पर फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मिर्जापुर जिले की कटरा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को सबरी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
प्रयागराज जिला निवासी अरविंद कुमार की शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद युवक ने मंगेतर की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ससुराल वालों से दहेज में पैसा और बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
युवती के पिता ने 27 अक्तूबर को थाने में तहरीर दिया कि जिससे उसकी पुत्री की शादी तय हुई थी, उसने बहलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो उसने शादी से इंकार कर दिया। फ़ोटो वीडियो भी वायरल कर दिया है। कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि मामले में आरोपी मंगेतर अरविंद कुमार को सबरी चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।