फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह चार सदस्य गिरफ्तार

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह चार सदस्य गिरफ्तार

Thu, 20 Dec 2018 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह चार सदस्य गिरफ्तार
कछवां। पुलिस ने कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार के पास से बुधवार को चेकिंग के दौरान तीन अंतर जनपदीय चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार सोलर बैटरी, 30 किलो एल्यूमुनियम तार, एक मोटरसाइकिल, पांच किलो गांजा बरामद हुआ है। सभी के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। निरीक्षक ने बताया कि सभी आरोपी बनारस, मिर्जापुर जनपद में चोरी करते थे। वे मौका पाकर बाइक व बैटरी चुरा लेते थे।
विज्ञापन

कछआ थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार में बुधवार को रात्रि 8:00 बजे वाराणसी बॉर्डर के पास पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह व जमुआ चौकी इंचार्ज धनंजय कुमार पांडे को सूचना मिली कि अंतर जनपदीय चोर गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक लेकर इधर से जाने वाले हैं। इसके बाद टीम ने जमुआ बाजार के पास घेराबंदी कर ली। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आते दिखे। तीनों को रोकने का इशारा किया गया तो आरोपी बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। आरोपियों में जगदीश सिंह निवासी देवपालपुर थाना जंसा जनपद वाराणसी, दिलीप कुमार उर्फ पप्पू निवासी करधना थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी तथा पवन कुमार सिंह उर्फ मेटी निवासी मितई थाना कछवां शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी की चार बैटरी, 23 किलो तार, चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा पांच किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed