फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नौकरी के नाम पर ठगने वाले आरोपी पर मुकदमा

नौकरी के नाम पर ठगने वाले आरोपी पर मुकदमा

Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगने वाले आरोपी पर मुकदमा
चुनार। नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से साढ़े चार लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी आलोक कुमार पुत्र प्रेमनाथ ने आरोप लगाया है कि उसे एक इंटर कॉलेज में लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर थाना क्षेत्र के ही फिरोजपुर निवासी योगेंद्र पुत्र मुसई ने बातचीत की थी। योगेंद्र ने नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख 50 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद किसी तरह से रुपये का इंतजाम कर उसे दे दिया। बाद में यह पूछने पर कि कब नौकरी के कागजात मिलेंगे तो आरोपी ने कहा कि नियुक्ति पत्र जल्द ही आ जाएगा। इसी बीच पीड़ित को कहीं से पता चला कि आरोपी इसके पहले भी एक दो युवकों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये हड़प लिया है और लोगों का पैसा वापस नहीं किया। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए चार लाख 50 हजार रुपये व अपने दस्तावेजों की मांग करता रहा। वापस न करने पर पीड़ित ने कोतवाली में मंगलवार की शाम तहरीर देकर युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed