{"_id":"5bbba8e2867a55286a6d6a3f","slug":"81539025122-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने दो दिन में दो बार महिला के साथ किया दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंग ने दो दिन में दो बार महिला के साथ किया दुराचार का प्रयास
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। दो दिन पूर्व क्षेत्र एक गांव में युवक द्वारा एक तीस वर्षीय महिला से दुराचार का प्रयास किया गया। महिला ने लोकलाज के भय से किसी को आपबीती नहीं बताई। रविवार देर युवक ने दोबारा महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया तो महिला ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया। सोमवार सुबह अन्य ग्रामीणों व गांव प्रधान के साथ महिला थाने पहुंची और पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश की जा रही है लेकिन वह आरोपी फरार चल रहा है। उसे जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। पीड़िता का आरोप है कि बीते शनिवार की देर शाम वह घर से बाहर शौच करने के लिए सिवान की तरफ गई हुई थी। जहां सुनसान का फायदा उठाते हुए एक दबंग युवक ने उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। महिला ने टार्च जलाकर शोर मचाया तो आरोपी युवक वहां से भाग गया। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मुन्ना पटेल पुत्र जय सिंह पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
दबंग ने महिला के साथ किया दुराचार का प्रयास