फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सब रजिस्टार समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा

सब रजिस्टार समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Tue, 07 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सब रजिस्टार समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा
मिर्जापुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने सब रजिस्ट्रार समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के चितावनपुर गांव निवासी पूर्व उप प्रधान इरशाद खां ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 156 (3) के तहत याचिका दायर की थी। आरोप लगाया था कि उनके गांव के पूर्व अध्यापक मुस्लिम खां, नन्हें खां पूर्व इंजीनियर तथा नसरूल्ला पुत्र गण सुलेमान ने फर्जी तरीके से मेरी जमीन का रजिस्ट्री करा ली है। जब इसकी जानकारी हुई तो वह हैरान हो गए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शहर कोतवाली पुलिस को सभी आरोपियों के विरुद्घ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुस्लिम खां, नन्हें खां, नसरूल्ला खां निवासी चितावनपुर देहात कोतवाली और सब रजिस्टार कचहरी के विरुद्घ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed