{"_id":"5a21a89b4f1c1b7a548c08b5","slug":"71512155291-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर यात्री को जहर खुरानों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर यात्री को जहर खुरानों ने लूटा
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। गोवा से मिर्जापुर लौट रहे एक यात्री को जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने कोई नशीला पदार्थ खिला कर शुक्रवार सुबह उसे अचेतावस्था में कटरा कोतवाली के सतगुरू पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया। उसके पास मौजूद पांच हजार रुपया समेत अन्य सामान लूट ले गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव निवासी ओम प्रकाश गौड़ 25 वर्ष पुत्र सूर्यलाल गोवां के एक दवा फैैक्ट्री में काम करता है। गुरूवार को वह गोवा से ट्रेन पकड़ कर मिर्जापुर आ रहा था। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो उसे दो युवक मिले। युवकों ने ओम प्रकाश से दोस्ती बढ़ाते हुए मिर्जापुर तक आ गए। उसके साथ स्टेशन के बाहर निकल कर चाय पीते समय कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। जब वह अचेत होने लगा तो उसे अपने बाइक पर बैठा कर कटरा कोतवाली क्षेत्र के सतगुरू पेट्रोल पंप के पास ले जाकर फेंक दिया। उसके पास मौजूद पांच हजार रुपया, मोबाइल, बैग तथा एटीएम आदि लूट कर गायब हो गए।
विज्ञापन