{"_id":"5b9ab61d867a557eb715c243","slug":"61536865821-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल के कालीखोह में गला रेतकर हुई युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विंध्याचल के कालीखोह में गला रेतकर हुई युवक की हत्या
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के कालीखोह जंगल में 26 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घटना स्थल से फरार हो गए। गुरुवार की सुबह आठ बजे युवक का शव जंगल में दिखाई देने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग गुरुवार की सुबह जंगल में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान एक युवक का गला कटा हुआ शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल गांव में आकर इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। जंगल में युवक की हत्या होने की खबर लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने घटना सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शर्ट पर लगे टैग पर ए मैन , बल्ली का अड्डा लिखा हुआ है। जबकि युवक चेक दार शर्ट व काले रंग का फुल पेंट तथा हवाई चप्पल पहने है। जेब में हल्दी राम भुजिया का पैकेट मिला है। शव को देखने से लगता है कि रात में कुछ लोग युवक को अपने साथ कालीखोह पहाड़ पर ले आए होंगे और फिर गला काटकर उसकी हत्या कर दी होगी। युवक की पहचान होने के बाद घटना से पर्दा हट जाएगा। जल्द ही आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।