{"_id":"59a30dcb4f1c1bde7d8b48c5","slug":"61503858123-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर फूंकने की खबर लगते ही पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर फूंकने की खबर लगते ही पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कला गांव में शनिवार को एक व्यक्ति का मकान फूंकने की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सौ नंबर की पुलिस ने पाया कि उनका घर नहीं फूंका गया है बल्कि जमीन को लेकर दो पट्टीदारों के बीच विवाद हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों केे हिरासत में लेकर बरकछा चौकी ले आई।
बता दें कि बरकछा कला निवासी एक व्यक्ति की जमीन है। जिसके परिवार के लोगों ने शनिवार को लेखपाल व प्रधान को बुला कर नापी कराई थी। इसी बात को लेकर गांव निवासी दो पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे के पक्ष के लोगों उसके कालीन में आग लगा दी। घटना की सूचना सौ नंबर पर देने पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ है।