फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   होटल मालिक ने यातायात प्रभारी की एसपी से की शिकायत

होटल मालिक ने यातायात प्रभारी की एसपी से की शिकायत

Mon, 21 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
होटल मालिक ने यातायात प्रभारी की एसपी से की शिकायत
विज्ञापन

मिर्जापुर। यातायात प्रभारी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर सिविल लाइन निवासी एक होटल मालिक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। बताया कि गत दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान यातायात प्रभारी ने मेरे नाबालिक पुत्र की पिटाई कर दी थी। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने भी कड़ा विरोध जताया था।

बता दें कि गत दिनों अस्पताल रोड से सिविल लाइन तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एक होटल मालिक के नाबालिक पुत्र द्वारा नाली के उस पार रखी पटिया को भी तोड़ने का विरोध जताया गया तो यातायात प्रभारी बागीश विक्रम सिंह द्वारा उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया गया था। जिसको देखते ही उसके पिता आग बबूला हो गए और मोहल्ले के लोगों ने यातायात प्रभारी के व्यवहार को लेकर कड़ा विरोध जताया था। करीब एक घंटे तक मचे बवाल के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। घटना का वीडियो वायरल होने पर अन्य लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की। मामले से क्षुब्ध होटल मालिक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर यातायात प्रभारी के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि नाली के आगे अतिक्रमण माना जाता है लेकिन उसकी पटिया के पीछे थी फिर उसे क्यों तोड़ा जा रहा था। अगर मेरे नाबालिक बेटे ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे थप्पड़ क्यों मारा। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस अधीक्षक भी चुप्पी साधे हुए हैं। यातायात प्रभारी के विरुद्घ लोगों का गुस्सा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि यातायात प्रभारी वाहन चेकिंग के नाम पर वाहनों से वसूली करने का काम कर रहे हैं। देर रात नेशनल हाईवे पर जाकर ट्रकों को रोक कर उनसे वसूली किया जाता है। आटो चालकों ने गत दिनों विरोध जताते हुए कहा था क िसंबधित थाने की पुलिस व यातायात प्रभारी द्वारा प्रति आटो डेढ़ सौ रुपया महीना लिया जाता है। पैसा नहीं देने पर उनका किसी न किसी मामले में चालान कर दिया है। अगर ऐसा है तो नगर में करीब तीन सौ आटो है तो डेढ़ सौ रुपये के हिसाब से कितना पैसा हो गया यह समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed