{"_id":"598f4c074f1c1bfe538b48f5","slug":"51502563335-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक समेत चार पर मुकदमा, चालक भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक समेत चार पर मुकदमा, चालक भेजा गया जेल
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। पुलिस ने कॉलेज से घर जाते समय आटो सवार छात्रा के साथ छेड़खानी और अपहरण करने का प्रयास के मामले में पकड़े गए इंडिगो कार के चालक समेत चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। चालक को चालक से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। फरार चल रहे तीन आरोपियों में एक की पहचान कर ली गई है।
चुनार स्थित एक डिग्री कॉलेज से पढ़ कर आटो से घर जा रही एमए की एक छात्रा के साथ चुनार के सिद्घनाथदरी से पिकनिक मना कर लौट रहे इंडिगो सवार बनारस के चार युवकों ने चुनार जमुई मार्ग जरगो नदी के साततखवा पुल के पास शुक्रवार की शाम चार बजे छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ लिया, जिसके चलते वे मकसद में कामयाब नहीं हुए। इस दौरान चालक पकड़ लिया गया था, जिसे पुलिस को सौंपा दिया गया। पुलिस ने इंडिगो चालक वाराणसी के लोहता निवासी रविंद्र बहादुर समेत चार पर छेड़खानी व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे कजरहट चौकी इंचार्ज रामकुमार ने बताया कि चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि तीन अन्य आरोपियों में एक पवन कुमार है, उसका दोेस्त है। वह वाराणसी के लंका क्षेत्र के सुंदरपुर का रहने वाला है। शेष उसके दो उसके साथी कौैन थे, इसके बारे में उसे कुछ पता नहीं है। चालक ने बताया कि वह लोग शुक्रवार की सुबह पिकनिक मनाने के लिए बनारस से चुनार के सिद्घनाथ की दरी आए थे। लौटते समय रास्ते में यह घटना हुई। आटो चालक पास नहीं दे रहा था, जिसको लेकर कहासुनी हुई थी। छात्रा से छेड़खानी, मारपीट तथा उसे जबरन उठाने का आरोप बेबुनियाद है।