फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़क किनारे मिली महिला के शव की शिनाख्त में उलझी पुलिस

सड़क किनारे मिली महिला के शव की शिनाख्त में उलझी पुलिस

Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे मिली महिला के शव की शिनाख्त में उलझी पुलिस
अहरौरा। क्षेत्र के भैंसाखोह के पास से लावारिस हाल में मिली 30 वर्षीया अज्ञात महिला के शव के मामले में सोनभद्र और वाराणसी जनपद के साथ ही जमालपुर थाने से गायब हुई महिला के परिजनों ने रविवार को चुनार स्थित मोर्चरी हाउस पहुंच कर शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन शव क्षतविक्षत होने के चलते कोई उसकी पहचान नहीं कर सका। सोनभद्र के ओबरा थाने से पांच दिन पूर्व गायब हुई महिला के परिजनों ने शव को पूर्ण रूप से पहचान नहीं कर सके । उसके ससुराल के लोगों द्वारा बताए गए पहनावे के आधार पर अब शव की पहचान होगी।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के भैंसाखोह मोड़ के सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में एक 30 वर्षीया एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस शव को मोर्चरी हाउस भेजवा कर उसके शिनाख्त में जुटी है। पुलिस ने बताया कि रविवार को महिला के शव मिलने की ख़बर लगते ही शिनाख्त के लिए वाराणसी के लल्लापुरा मोहल्ले से कुछ लोग आए थे जिन्होंने काफी देर तक देखने के बाद शव पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद जमालपुर थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व एक गायब हुई महिला के परिजन खोजते खोजते अहरौरा थाने पहुंचे। जिन्हे पुलिस चुनार साथ लेकर गई लेकिन परिजनों का कहना है कि गायब महिला का फेसबुक एकाउंट चल रहा है इसलिए उसके मौत की पुष्टि करना कठिन है। इसके बाद सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र से पांच दिन पूर्व एक गायब हुई महिला के परिजनों ने शव को देख कर पुष्टि कर दिया लेकिन शव क्षतविक्षत होने के चलते पूर्ण रुप से पुष्ट नहीं कर सके और महिला के ससुराल के लोगों को बुलाने की मांग करने लगे जिससे पता चल सके कि शव किसका है। पुलिस ने बताया कि पांच दिन पूर्व उसके घर से गायब होने के दौरान वह किस पोशाक में थी इसकी जानकारी लेने का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को उसके ससुराल के लोगों को आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शव उनका है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed