फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिला की हत्या कर सड़क किनारे अज्ञात लोगों ने फेंका शव

महिला की हत्या कर सड़क किनारे अज्ञात लोगों ने फेंका शव

Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या कर सड़क किनारे अज्ञात लोगों ने फेंका शव

विज्ञापन
अहरौरा। शनिवार सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर भैंसाखोह मोड़ के पास सड़क के किनारे गड्ढे में लगभग 30 साल की उम्र की एक महिला का शव मिलने की सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासियों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई पहचान नहीं कर सका। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुबह सात बजे चरवाहे पशु चराते हुए भैंसाखोह मोड़ के पास पहुंचे तो सड़क के बगल के गड्ढे में एक महिला का शव दिखाई दिया। महिला के शरीर पर काले रंग की लैगी, काले रंग की कढ़ाई वाला सूट, काला दुपट्टा और कली चूड़ियां थीं। उसके दाहिने हाथ की कलाई में गणेश जी मूर्ति का एक ब्रेसलेट भी था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की। महिला के बदन पर चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि किसी ने हत्या करके शव को इस निर्जन स्थान पर पहचान छुपाने के लिए फेंक दिया होगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की लेकिन महिला के बारे में कुछ पता नहीं चला। जनपद के कई थानों के साथ ही सोनभद्र, भदोही ,वाराणसी, चन्दौली आदि जनपद के थानों में महिला की हुलिया के अनुसार पता लगाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed