फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सता के बल पर मकान पर कब्जा करने का आरोप

सता के बल पर मकान पर कब्जा करने का आरोप

Thu, 06 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सता के बल पर मकान पर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के टंडनपुरी कालोनी निवासी कृष्ण मुरारी सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि एक दंपत्ति द्वारा इन दिनों कुछ मनमढ़ों को मेरे घर पर भेज कर मकान खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है। नहीं खाली करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिलवाई जा रही है। शिकायतकर्ता ने कप्तान से आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की।

टंडनपुरी कालोनी निवासी कृष्ण मुरारी सिंह ने दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि कुछ लोग 30 जून को मनबढ़ों के साथ मेरे घर आए और छलबल का प्रयोग करते हुए मकान को कब्जा करने लगे। विरोध जताने पर सौ नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाया गया। जिसमें पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया। एक जुलाई को जमानत कराने के बाद शाम का विपक्षी दोबारा मनबढ़ों लेकर घर पर आ गए और मकान पर कब्जा करने लगे। मोहल्ले के लोगों ने उनकी हरकत देख विरोध जताया तो वह मकान पर कब्जा नहीं जमा पाए, लेकिन पति पत्नी मिल कर इन दिनों कुछ संदिग्धों को मेरे घर पर भेज कर आए दिन मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। मकान खाली नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed