{"_id":"5b67380b4f1c1bbd298b7ee1","slug":"31533491211-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने साढ़े चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने साढ़े चार लाख की चोरी
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। क्षेत्र के सुगापाक स्थित दो दुकानों के शटर का ताला शनिवार की रात तोड़कर चोर दो लाख रुपये नगदी समेत करीब साढ़े ढाई लाख रुपये का जेवरात समेट ले गए। भोर में घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने यूपी हंड्रेड पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला।
सुगापाक निवासी महेश अग्रहरि ने अपने ही मकान में किराने की दुकान खोले है। पिछले कुछ दिनों से घोरावल के एक व्यापारी को बकाये के दो लाख रुपये देने के लिए उसे रविवार को बुलाया था। इकट्ठा किए गए दो लाख रुपये को महेश ने दुकान में बनाए गए लाकर में रख दिया था। दुकानदार दुकान में ही सोया था। शनिवार की देर रात गली की ओर से लगे शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान में घुस गए। महेश को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरों ने महेश को गहरी नींद में सोता देख लाकर तोड़ा और उसमें रखे दो लाख रुपया उठा ले गए। भोर करीब तीन बजे जब महेश जगा तो उसे घटना की जानकारी हुई। दुकान के अंदर देखा तो सारा सामान मौजूद था लेकिन लाकर टूटा था। उसमें रखा दो लाख रुपये भी गायब थे। यह देख परेशान हो गया। सौ नंबर पुलिस को फोन कर घटना से अवगत कराया।
इसी तरह दूसरी घटना सुगापाक में स्थित एक सराफा व्यापारी की दुकान में हुई। मड़िहान निवासी रवि सोनी ने सुगापाक में सराफा की दुकान खोला हुआ है। प्रतिदिन की भांति वह शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चले आए थे। इसी दौरान चोर पहुुंचे और शटर में लगा ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान में रखी आलमारी को चोर सिवान में उठा ले गए। वहां तोड़कर उसमें रखा चांदी व सोन का जेवरात निकाल ले गए। चोरी गए जेवरात की कीमत दो से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी रवि सोनी को तब हुई जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचा। देखा कि दरवाजे में लगा ताला टूटा है और शटर भी उठा हुआ है। सुबह पहुंचे पटेहरा चौकी इंचार्ज रामबदन यादव ने आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला। कुछ चोरों की पहचान की गई है लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी आपरेशन केपी सिंह ने कहा कि चोरी की घटनाओं की जानकारी हुई है। मामले का खुलासा करने का निर्देश मड़िहान पुलिस को दिया गया है।