फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 छात्रों को लेकर जा रही वैन नहर में गिरी

15 छात्रों को लेकर जा रही वैन नहर में गिरी

Wed, 07 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
15 छात्रों को लेकर जा रही वैन नहर में गिरी
अहरौरा। क्षेत्र के रेहिया गांव के पास मंगलवार की सुबह रेहिया के 15 छात्रों को लेकर जा रही तपेश्वरी बाल विद्या मंदिर कोलना की स्कूल वैन स्टेयरिंग फेल होने के कारण नहर में जा गिरी। आसपास के खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों ने मैजिक में फंसे बच्चों और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही वाहन चालक छात्रों और मैजिक को छोड़ कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर अभिभावक बच्चों को लेकर गए।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के कोलना गांव में स्थित तपेश्वरी बाल विद्या मंदिर की वैन मंगलवार की सुबह रेहिया गांव के 15 छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। वैन गांव में स्थित नजर के पास पहुंची थी कि उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई जिससे वह नहर में गिर गई। वैन में फंसे बच्चे घबरा कर रोने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में सिंचाई कर रहे किसान नहर में कूद पड़े और वैन में फंसे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची जिसके चलते चालक वैन को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने नहर से वैन निकलवाया और उसे इमलियाचट्टी पुलिस चौकी परिसर में खड़ा करा दिया। स्कूल वैन को नियमानुसार पीले और काले रंग में नहीं रंगा गया था और न ही वैन पर चालक का नाम और मोबाइल नंबर अंकित है। स्थानीय लोगों ने क्षमता से अधिक बच्चों को वैन पर बैठाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक को चालक और वैन के कागजात के साथ बुलाया है। एबीएसए संजय यादव ने बताया कि तपेश्वरी विद्या मंदिर को नर्सरी तक की मान्यता दी गई है। स्कूल वैन नहर में गिरने की सूचना मिली है। नगर नियम विरुद्ध तरीके से वाहन का संचालन किया जा रहा होगा तो उचित कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने बताया कि कार्यशाला आयोजित कर विद्यालयों के संचालकों और चालकों को नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया था। शिक्षा विभाग और आरटीओ के संयुक्त टीम से इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed