फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 19 Mar 2018 12:03 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पिता की हत्या में गिरफ्तार पुत्र अशोक सिंह
अहरौरा। क्षेत्र के सरिया गांव में शनिवार को पेंशन की रकम से रुपये नहीं देने से नाराज होकर सेवानिवृत्त शिक्षक व पूर्व प्रधान पिता आदित्य सिंह की फावड़े के हमले से हत्या करने वाले आरोपी पुत्र अशोक सिंह को पुलिस ने रविवार को घर के पीछे झाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। सेवानिवृत्त की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को छोटे पुत्र प्रमोद ने पिता की अंत्येष्टि की।
विज्ञापन

सीओ आपरेशन केपी सिंह ने बताया कि सरिया गांव के पूर्व प्रधान और सेवानिवृत्त अध्यापक आदित्य सिंह की गर्दन और सीने पर वार कर पुत्र अशोक ने उनकी हत्या कर दी थी। आरोपी अशोक को पिता की हत्या करने का कोई मलाल नहीं है। पूछताछ उसने पुलिस को बताया कि पिता आदित्य छोटे पुत्र प्रमोद को ज्यादा मानते थे और उसके साथ सौतेला व्यवहार करते थे। यह भी बताया कि पिछले कई महीने से उसके पिता पेंशन की रकम से उसको पैसा नहीं दे रहे थे। अशोक के बीमा का किस्त जमा करने के लिए उसे पैसे चाहिए थे। इसके लिए वह पैसा मांग रहा था लेकिन पिता पैसे नहीं दे रहे थे। इससे क्षुब्ध होकर उसने शनिवार को फावड़े से हमला कर पिता की हत्या कर दी। मृतक आदित्य सिंह अपनी पत्नी रामरागी देवी के संग छोटे पुत्र प्रमोद के साथ ही अलग रहते थे। वह दो बार सरिया गांव का प्रधान चुने गए थे जिससे आदित्य सिंह का गांव में काफी दबदबा था। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद आदित्य के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। छोटे पुत्र प्रमोद ने नारायनपुर स्थित रायपूरिया घाट पर अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed