{"_id":"6a9f29f8a4b93f8b2102d9d8","slug":"fir-registered-against-19-named-individuals-for-holding-a-rally-without-permission-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1443454-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिना अनुमति रैली निकालने में 19 नामजद पर प्राथमिकी ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिना अनुमति रैली निकालने में 19 नामजद पर प्राथमिकी ं
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र से सपा नेता साधु यादव के नेतृत्व में रविवार को निकाली गई रैली के मामले में पुलिस ने 19 नामजद समेत 59 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब रैली में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज, फोटो, मोबाइल वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार रैली जंगल कौड़िया टोल प्लाजा की ओर पहुंची तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर चिलुआताल, पीपीगंज और कैंपियरगंज थाने की पुलिस सीओ के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।
एसएसआई मनीष गिरी की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि रैली के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। तहरीर में सार्वजनिक मार्ग पर यातायात प्रभावित होने और पुलिस के साथ विवाद की स्थिति बनने का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों पर पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने और ट्रैक्टर से टक्कर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में साधु यादव के अलावा सुरेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, मुलायम यादव, विशाल यादव, सोनू यादव, अखिलेश यादव उर्फ भोला यादव, जितेंद्र यादव, राजेश्वर मिश्रा, युसुफ, गोरख मिश्रा, प्रमोद यादव, बबलू यादव, सत्येंद्र यादव, अरविंद यादव, प्रभात यादव आदि को नामजद किया गया है। 40 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।