फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another accused arrested for assault and beating during kite flying.

Kurukshetra News: पतंग उड़ाने के दौरान हमला और पिटाई करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 08 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for assault and beating during kite flying.
शाहबाद। पतंग उड़ाने के दौरान युवकों पर डंडे, बिंडे और चाकू से हमला कर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ अभी वासी लंडी जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार, आर्यन वासी सम्भालखी ने शिकायत में बताया था कि वह विदेश जाने के लिए पीटीई की तैयारी कर रहा है।
उसके दोस्त हरिन्द्र सिंह व अतुल मोर वासी लंडा जिला अंबाला तथा दीदार वासी हल्देहडी हैं। करीब 10-15 दिन पहले किसी बात को लेकर प्रभजीत श्यामा वासी शैदपुर और दिदार के बीच बहस हुई थी।18 जनवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे आर्यन, अतुल मोर और हरिन्द्र सिंह अतुल के खेतों में पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान 8-9 लड़के चार-पांच मोटरसाइकिलों पर वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने डंडे, बिंडे और चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। मारपीट में घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed