{"_id":"6a9f2a205dbd750afc0db70f","slug":"wife-leaves-behind-four-children-husband-appeals-to-sdm-for-help-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1443304-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार बच्चों को छोड़कर चली गई पत्नी, पति ने एसडीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार बच्चों को छोड़कर चली गई पत्नी, पति ने एसडीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
सहजनवां। नगर पंचायत क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पत्नी 24 अगस्त को चार बच्चों को घर पर छोड़कर चली गई। पति ने गांव में संविदा पर तैनात एक लाइनमैन पर उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर पीड़ित ने गीडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को वह चारों बच्चों को साथ लेकर एसडीएम नमन मेहता के पास पहुंचा और पत्नी के नाम दर्ज भूमि का बैनामा रोके जाने की मांग की।
शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि पत्नी के नाम भूमि है। उसे आशंका है कि उसके साथ गए युवक की ओर से इस जमीन का बैनामा कराने का प्रयास किया जा सकता है। पति ने प्रशासन से इसमें हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि जमीन ही बच्चों के भविष्य का सहारा है। परिवार के मुताबिक करीब चार दिन पहले संबंधित लाइनमैन गांव में हाजिरी लगाने पहुंचा था। इसकी जानकारी होने पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। कहासुनी के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन परिवार का दावा है कि युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर वहां से चला गया। इस मामले की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। पत्नी के चले जाने के बाद चारों छोटे बच्चों की जिम्मेदारी पति पर आ गई है। उसका कहना है कि पत्नी की तलाश के साथ उनकी जमीन को लेकर भी चिंता बनी हुई है। इसी के चलते वह बच्चों को साथ लेकर तहसील पहुंचा और प्रशासन से मदद मांगी।
एसडीएम नमन मेहता ने भूमि के संबंध में रजिस्ट्री कार्यालय से पत्राचार करने की बात कही है। पुलिस महिला की गुमशुदगी और पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।