फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four dead, five injured in three road accidents.

Panipat News: तीन सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Four dead, five injured in three road accidents.
सोनिया का फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी/माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। रविवार रात से सोमवार शाम तक हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसराना में सोमवार शाम रोहतक हाईवे पार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
वहीं, सोमवार सुबह जीटी रोड पर पेप्सी पुल के पास कार की टक्कर से घरौंडा निवासी बाइक सवार सतबीर की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। रविवार रात छाजपुर चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जयकिशन की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हुए।
विज्ञापन

इसराना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब सात बजे बस अड्डे के पास रोहतक हाईवे पार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में फैक्टरी से लौट रही इसराना निवासी सोनिया (38) और रेशमा (47) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। बस अड्डे पर मौजूद लोगों ने कार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराना निवासी बलबीर ग्रोवर ने बताया कि सोनिया और रेशमा नौल्था-बलाना रोड स्थित मॉर्बल होम फैक्टरी में काम करती थीं। सोमवार सुबह दोनों काम पर गई थीं। शाम को ऑटो से इसराना बस अड्डे पहुंचने के बाद दोनों हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान गोहाना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं दूर जा गिरीं।
गंभीर हालत में दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि कार को डाहर टोल प्लाजा से बरामद कर कब्जे में ले लिया गया है। चालक का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दोनों रोज साथ जाती थीं फैक्टरी : बलबीर सिंह ने बताया कि सोनिया और रेशमा एक साथ फैक्टरी काम करने जाती थीं। सोमवार को भी दोनों साथ गई थीं और देर से काम खत्म होने के बाद घर लौट रही थीं। सोनिया के दो बच्चे हैं। उसका बेटा एसडी कॉलेज और बेटी स्कूल में पढ़ती है। वहीं, रेशमा का एक बेटा है।
उधर, सोमवार सुबह करीब नौ बजे थाना सदर क्षेत्र में गांजबड़ गांव के आगे पेप्सी पुल के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में घरौंडा के वार्ड-10 जोगी वाला निवासी सतबीर (41) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी देशराज गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घरौंडा से पानीपत की एक फैक्टरी में काम करने आ रहे थे।
राहगीरों की मदद से दोनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सतबीर को मृत घोषित कर दिया। देशराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सतबीर के भतीजे अमित की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना
सदर प्रभारी गुलशन ने बताया कि
कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सतबीर के परिवार में चार बेटियां हैं और वह एकमात्र कमाने वाले थे।
रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे थाना सनौली क्षेत्र के छाजपुर चौक पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में डाडौला निवासी जयकिशन (45) की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी घायल हो गए। तीनों पानीपत की एक निजी कंपनी से काम खत्म कर वापस लौट रहे थे। जयकिशन के भाई सत्यनारायण की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि वाहन की तलाश के लिए सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


पुलिसकर्मी पर लगाया कार चलाने का आरोप
सोनिया के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय कार एक पुलिसकर्मी चला रहा था। परिजनों का यह भी आरोप है कि टक्कर मारने के बाद चालक ने कार रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। उनका कहना है कि यदि चालक दोनों को समय पर अस्पताल पहुंचाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed