{"_id":"6a9f2aafb0e963be700ecf8f","slug":"family-abroad-sub-inspector-also-purchased-expensive-land-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1444130-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: परिवार विदेश में, दरोगा ने महंगी जमीन भी खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: परिवार विदेश में, दरोगा ने महंगी जमीन भी खरीदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बस्ती के लालगंज थाने में तैनात दरोगा विजय प्रताप यादव मूलरूप से गोला के क्षेत्र के डाड़ी गांव का रहने वाला है। विजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसके बड़े भाई उदय प्रताप बैंकॉक में काम करते हैं, जबकि छोटे भाई राम प्रताप यादव भी सेना में सूबेदार पद से इस्तीफा देने के बाद बैंकॉक में रोजगार कर रहे हैं। परिवार के बच्चों की पढ़ाई भी विदेश में हो रही है। विजय प्रताप और उदय प्रताप की बेटियां रूस में पढ़ाई कर रही हैं। वहीं विजय अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए इटली भेजने की तैयारी में था। ग्रामीणों के अनुसार परिवार ने हाल में जमीन में भी निवेश किया है। बताया जा रहा है कि विजय प्रताप और उसके भाइयों ने करीब 22 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से पांच बीघा खेत खरीदा है। इसके अलावा शहर में तीन बड़े प्लाट होने की भी चर्चा है। हालांकि इन संपत्तियों की खरीद और स्वामित्व का ब्योरा जांच में सामने आने वाली दस्तावेजी जानकारी से ही स्पष्ट होगा।
ग्रामीणों के मुताबिक विजय प्रताप के पिता सरकारी शिक्षक थे। उनके निधन के बाद उनकी मां को पेंशन मिलती है। परिवार की आय के अन्य स्रोत और विदेश में रह रहे भाइयों की कमाई को लेकर भी जांच के दौरान सामने आए दस्तावेज महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। एंटी करप्शन यूनिट ने दरोगा की ज्ञात आय और खर्च का मिलान करने के बाद 35.14 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।