फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रेमी युगल ने खाया जहर,बिगड़ी हालत

प्रेमी युगल ने खाया जहर,बिगड़ी हालत

Sat, 01 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने खाया जहर,बिगड़ी हालत
मड़िहान। लालगंज निवासी एक प्रेमी युगल ने प्रेम में परिवार को बाधा बनते देख गुरुवार की रात किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। अचेत होने पर परिवार के लोगों ने शुक्रवार की सुबह दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह पूर्व छात्र का प्रेम संबंध एक किशोरी से हो गया था। दोनों छिप छिप कर एक दूसरे से मिला करते थे। प्रेम प्रपंच का यह मामला परिजनों के संज्ञान में आया तो नाराज हो गए। एक दूसरे से मिलने पर रोक लगा दिया। गुरुवार की देर रात गांव के सिवान दोनो मिले। कुछ देर तक दोनों एक दूसरे से बातें करने के बाद दुनिया छोड़ने का मन बनाया और भोर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुबह जहर खाने की जानकारी होते ही गांव में आग की तरह फैलने लगी। लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे। इसी बीच परिजन दोनों को अस्पताल ले गये। हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मण्डलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed