फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धनतेरस की रात घर में लगी आग

धनतेरस की रात घर में लगी आग

Thu, 19 Oct 2017 12:10 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस की रात घर में लगी आग

विज्ञापन

विंध्याचल । बनवारीपुर गांव में संकठा देवी मंदिर के पास धनतेरस की रात लगभग साढे 12 बजे के करीब एक मड़हे वाले घर में आग लग गई। आग लगने से आलमारी मे रखे कीमती कागजात जलकर खाक हो गए। 20 हजार रुपया नगद सहित गैस सिलेंडर ,टेलीविजन,कूलर,पंखा,बर्तन,चौकी,कपड़ा,गृहस्थी का सामान जल कर नष्ट हो गए। क्षेत्रीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

भुक्तभोगी शिवप्रसाद बिंद ने बताया कि मै खाना खाने क़े बाद बाहर खटिया पर सो गया था। कुछ देर बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने जगा कर बताया कि आपके घर में आग लग गई है । इस पर शिवप्रसाद तुरंत उठ कर आस पास के लोगों की मदद से आग बुझाने में लग गया। आसपास के लोगों ने बाल्टी व अन्य बर्तनों में पानी भर कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग बुझती तब तक सारा सामान जल कर नष्ट हो गया था। इसकी सूचना शिव प्रसाद ने विन्ध्याचल थाना देते हुए अज्ञात लोगों पर रंजिशन घर में आग लगाने की तहरीर दी। शिवप्रसाद का कहना है कि यह आग अपने से नही लगी बल्कि किसी ने घर को जला दिया है। आग से लाखो रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed