फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लापता महिला का सुराग नहीं

लापता महिला का सुराग नहीं

Tue, 08 Jan 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
लापता महिला का सुराग नहीं
जमालपुर। थाना क्षेत्र के गोरखी गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार की रात-मां बेटे के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद से गायब चल रही महिला का 24 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में महिला के पिता की तहरीर पर उसके सौतेले बेटे समेत चार लोगों पर अपहरण समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में वाराणसी के रामनगर से एक कार बरामद कर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गोरखी गांव में मुन्नी देवी उर्फ सुनीता और उसके सौतले बेटे रामआसरे उर्फ गोलू के बीच शनिवार की रात जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना के बाद दोनों गायब हो गए। जानकारी होने पर पहुंचे महिला के पिता अजगुत निवासी जमालपुर ने बेटी के सौतले बेटे पर अपने साथियों के साथ मिलकर मां की हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोग रामआसरे सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह गोरखी, विकास सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी जयपट्टी, विजय सिंह पुत्र शायर सिंह एवं सुरेंद्र सिंह पुत्र नेगई सिंह निवासी राम-लक्ष्मण पुर थाना चकिया जिला चंदौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता के पति सर्वजीत सिंह की मृत्यु करीब तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के युसूफपुर गांव में बिजली के पोल में बाइक से टकरा जाने के कारण हुई थी। सुनीता सर्वजीत सिंह की दूसरी पत्नी थी। सर्वजीत सिंह की पहली पत्नी का देहांत हो गया था। पहली पत्नी का लड़का रामासरे उर्फ गोलू है। सुनीता उर्फ मुन्नी को कोई पुत्र नहीं है। सर्वजीत की मृत्यु के बाद सुनीता को बीमा का पांच लाख तीस हजार रुपये, एक बीघा आठ बिस्वा जमीन मिली थी।
विज्ञापन

वर्जन
चार लोगों पर महिला के अपहरण समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। प्रमोद कुमार, सीओ चुनार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed