{"_id":"5991edff4f1c1b752d8b45db","slug":"191502735871-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन महिलाओं की कटी चोटी, हुई बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दर्जन महिलाओं की कटी चोटी, हुई बेहोश
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज समेत अन्य इलाके में महिलाओं एवं युवतियों की चोटी काटने का मामला प्रकाश में आते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने सभी को आनन फानन में पीएचसी चील्ह पहुंचाया। गोबरहा गांव निवासिनी सुनीता यादव 17 वर्ष पुत्री मुन्ना सोमवार को खाना बनाकर छत से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। इसी प्रकार धौरहरा गांव निवासिनी सरिता 19 वर्ष घर में साफ सफाई कर रही थी। अनुरुद्घपुर पूरब पट्टी निवासिनी किरन यादव 28 वर्ष सुबह नौ बजे कपड़ा साफ कर रही थी इसी दौरान चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई। अनुरूद्घपुर पूरब पटटी गांव निवासिनी तेतरा देवी की भी काम करते समय चोटी गई। इसके अलावा क्षेत्र में छह अन्य महिलाओं की भी चोटी कटने की सूचना पर वह बेहोश हो गई। लोगों ने कहा कि कही यह आतंकी घटनाए तो नहीं है। इसकी पूरी जांच कराने की मांग की।