{"_id":"596919a04f1c1bac238b465b","slug":"181500060064-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की उदासीनता से अधिवक्ताओं में खासा रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की उदासीनता से अधिवक्ताओं में खासा रोष
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। अधिवक्ता की जमीन पर बलात कब्जा करने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से नाराज अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। उन्होंने अदलहाट के थानाध्यक्ष और नरायनपुर के चौकी प्रभारी के तबादले की मांग की है। शुक्रवार को बार भवन में हुई बैठक में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सोमवार को उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी का घेराव करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलेगा।
यंग बार की बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व साथी अधिवक्ता पतिराम के जमीन पर मनबढ़ों ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर विरोध करने पर अधिवक्ता एवं उनके परिवार वालों को मारापीटा भी। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी खुलेआम सरहंगई करते हुए घूम रहे हैं। अधिवक्ता को धमका भी रहे हैं। दूसरी ओर चुनार कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपुरा निवासी अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने बार में अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उनका जमीनी विवाद पट्टीदारों से चल रहा है। कोर्ट से स्टे होने के बाद भी पुलिस की मिलीभगत से निर्माण कराया जा रहा है। तय हुआ कि दोनों प्रकरण में यदि सोमवार तक कोई ठोस कार्यवाही न की गई तो एसडीएम एवं सीओ का घेराव किया जाएगा। संचालन महामंत्री अभय सिंह ने किया। जिसमें एसएन द्विवेदी, गजेंद्र सिंह, मुन्नू गुप्ता, कैलाश सिंह, एसपी सिंह, अखिलेश सिंह, दिनेश सिंह, एसके मिश्र सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन