फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गायब युवक का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

गायब युवक का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 02 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
गायब युवक का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका
मड़िहान। क्षेत्र के घाघर नहर में मंगलवार की सुबह राजपुर निवासी युवक सुरेंद्र का क्षतविक्षत शव पाया गया। युवक सोमवार को गांव के डीह बाबा की पूजा करने गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। देर रात तक तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। मंगलवार को शव देख कर ग्रामीणों की भीड़ जुटी और मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता दीनानाथ ने पुत्र की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजपुर निवासी सुरेंद्र कुमार (38) पुत्र दीनानाथ सोमवार की दोपहर गांव के बाहर डीह (देवस्थान) पर पूजा करने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। परिजन रात में उसकी खोजबीन करने के लिए निकले लेकिन उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह परिजनों ने दोबारा सुरेंद्र की खोजबीन शुरू की। इसी बीच कुछ राहगीरों की नजर नहर में पड़े शव पर गई तो वे अवाक रह गए। नहर में युवक का शव उतराया देख तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जानकारी होते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने मृतक की पहचान राजपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र दीनानाथ के रूप में की। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। पिता दीनानाथ ने कुछ लोगों पर बेटे सुरेंद्र को मारपीट कर उसकी हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में सीओ आपरेशन हितेंद्र कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed