{"_id":"6ab114de75e47cf8d90d1c5c","slug":"gst-evasion-of-280-crore-using-bills-from-a-bogus-firm-two-brothers-questioned-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-181188-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बोगस फर्म के बिलों से की 2.80 करोड़ की जीएसटी चोरी, दो भाइयों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बोगस फर्म के बिलों से की 2.80 करोड़ की जीएसटी चोरी, दो भाइयों से पूछताछ
विज्ञापन
- 2025 में नई मंडी कोतवाली में दर्ज कराया था मामला, दस्तावेज बरामद के प्रयास में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जुलाई 2025 में नई मंडी कोतवाली में दर्ज कराए गए 2.80 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) हड़पने के मामले में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है। सीओ नई मंडी ने जीएसटी चोरी से जुड़े इस मामले में दोनों भाइयों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी की।
राज्य वस्तु एवं सेवाकर की विशेष शाखा एसआइबी के उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने एक शिकायत मिलने के बाद एक फर्म की जांच पड़ताल की थी। उन्होंने फर्जी रूप से आइटीसी हड़पने का मामला नई मंडी कोतवाली में 10 जुलाई 2025 को दर्ज कराया था।
उन्होंने जांच में सिविल लाइन थाने की रैदासपुरी कॉलोनी निवासी मोहम्मद सलमान की ओर से क्लीन इंडिया ई-वेस्ट कंपनी के नाम से फर्म बनाकर प्लास्टिक स्क्रैप का क्रय-विक्रय दिखाया जाना पाया था। उन्होंने इस फर्म को लेकर 8 अप्रैल 2024 को भी एक जांच की थी। तब इस फर्म का अस्तित्व में होना नहीं पाया गया था।
विज्ञापन
आरोपी ने बोगस फर्म के बिलों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) हड़पने के लिए दिल्ली, हरियाणा, यूपी व अन्य राज्यों में बिना किसी माल के बिक्री प्रदर्शित की थी। बोगस कंपनी के बिलों के आधार पर आरोपी ने लगभग 2.86 करोड़ रुपये का आइटीसी हड़प लिया था।
एक साल बाद अब नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ दस्तावेज बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ने अपनी फर्म नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में होना दिखाया था। अभी जांच की जा रही है। यह मामला जीएसटी चोरी का है।