{"_id":"6ab178ddf329879a420f3d17","slug":"cia-strikes-against-heroin-worth-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115711-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 4.30 करोड़ की हेरोइन पर सीआईए का प्रहार, क्रेटा में 40 पैकेट लेकर जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 4.30 करोड़ की हेरोइन पर सीआईए का प्रहार, क्रेटा में 40 पैकेट लेकर जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
- क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे 2.125 किलो हेरोइन, पुलिस वाहनों को टक्कर मार भागने की कोशिश नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच तावडू सीआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी काले रंग की क्रेटा कार में हेरोइन के 40 पैकेट छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया और सरकारी वाहनों को टक्कर भी मारी, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया गया। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
रंगाला घाटी में नाकाबंदी, पुलिस को देखकर भागे तस्कर
एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू सीआईए प्रभारी प्रदीप हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो सक्रिय नशा तस्कर काले रंग की क्रेटा कार में हेरोइन लेकर रंगाला घाटी के रास्ते नानुका की ओर आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीआईए टीम ने रंगाला घाटी के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू कर दी।
पुलिस वाहनों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, कुछ देर बाद बताए गए हुलिए की क्रेटा कार वहां पहुंची। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान कार ने पुलिस की सरकारी गाड़ियों को टक्कर मार दी। हालांकि, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार को रोक लिया और उसमें सवार दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
चालक सीट के पीछे छिपे थे 40 पैकेट
पुलिस ने नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में क्रेटा कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक सीट के पीछे छिपाकर रखे गए 40 पैकेट बरामद हुए। जांच में पैकेटों के अंदर हेरोइन होने की पुष्टि हुई। सभी पैकेटों का कुल वजन 2 किलो 125 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया।
दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका, नूंह और सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेड़ी, जिला खैरथल, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सप्लाई चेन और आर्थिक नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से हेरोइन की खरीद, सप्लाई और डिलीवरी से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां-कहां से लाई गई और इसे जिले में कहां-कहां सप्लाई किया जाना था। आरोपियों से जुड़े संभावित अन्य लोगों के साथ-साथ उनकी संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
20 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
एसपी ने बताया कि अप्रैल में कार्यभार संभालने के बाद जिले में नशा तस्करी के खिलाफ विभिन्न पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। तावडू सीआईए और जिला एंटी नारकोटिक सेल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने डीएसपी अभिमन्यु लोहान और सीआईए तावडू प्रभारी प्रदीप हुड्डा समेत पूरी टीम की सराहना की। पुलिस के अनुसार, बीते करीब 20 दिनों में यह तावडू सीआईए की दूसरी बड़ी हेरोइन बरामदगी है।
26 अगस्त को भी पकड़ी थी 1.597 किलो हेरोइन
इससे पहले 26 अगस्त को भी तावडू सीआईए ने दो नशा तस्करों को 1 किलो 597 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उस मामले में नूंह शहर थाना में केस दर्ज किया गया था और बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपये बताई गई थी। लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों से नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस अभियान की सक्रियता सामने आई है।