{"_id":"6ab178b7fc3f4aa2bb0a78b5","slug":"days-old-found-in-gurgaon-canal-at-godhola-identity-not-established-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115729-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोधोला में गुड़गांव कैनाल में मिला 4-5 दिन पुराना शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोधोला में गुड़गांव कैनाल में मिला 4-5 दिन पुराना शव, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गोधोला गांव से होकर गुजर रही गुड़गांव कैनाल में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव बहता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच है। उसने सफेद रंग का कुर्ता और लुंगी पहन रखी थी। प्रथम दृष्टया शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गोधोला के पास गुड़गांव कैनाल में एक व्यक्ति का शव बहते हुए देखा। शव को देखने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर 45 से 50 वर्ष की उम्र के लापता लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा पुलिस मृतक के हुलिये और कपड़ों के आधार पर भी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया गया है। पहचान होने के बाद ही मृतक के संबंध में आगे की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नहर में कैसे पहुंचा।