फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   घर में घुसकर सोते समय लाठी डंडे से हमला

घर में घुसकर सोते समय लाठी डंडे से हमला

Sun, 08 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर सोते समय लाठी डंडे से हमला
मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के रैकल गांव में शनिवार की रात जमीन विवाद को लेकर खार खाये एक पक्ष के लोग गोलबंद होकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर सोते समय हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्ष से पत्रकार समेत चौदह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची संतनगर चौकी पुलिस इलाज के लिए घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी पटेहरा ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चकरोड की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार चौकी, थाना व तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस में भी मामला उठा, किन्तु मामले का निस्तारण नहीं हुआ। अधिकारी कर्मचारी किसी बड़ी घटना का इंतजार करते रहे है। स्थानीय गांव निवासी विमल कुमार चौबे व दिनेश मिश्रा के बीच जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रहा था। आरोप है कि विमल कुमार शनिवार की रात गोलबंद होकर दिनेश मिश्रा के घर में घुसकर मारपीट करने लगा। मारपीट में बीच बचाए करने आये भी चोटिल हुये। एक पक्ष से विमल , राहुल, राजकुमार, विजय कुमार तथा दूसरे पक्ष से विमला देवी, सुभाष मिश्रा , कृष्णकांत, दिनेश कुमार, प्रमिला देवी, विकाश मिश्रा, रितेश मिश्रा, संध्या, सचिन मिश्रा, ज्योति घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed