{"_id":"5cfd5218bdec22074363a859","slug":"156010548819-mirzapur-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को लापता करने के आरोपित को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोर को लापता करने के आरोपित को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के भांवा गांव के नएपुर चौराहा से जनवरी 2018 से लापता किशोर के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
भांवा गांव निवासी नंदलाल बिंद का 14 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार नए चौराहा निवासी मनीष कुमार बिंद के घर काम करता था। आठ जनवरी को मनीष कुमार बिंद के घर से एक हजार रुपया गायब हो गया। उसने पूछताछ के लिए विवेक के घर जाकर उसे अपने साथ लेकर घर आया। तब से विवेक लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी विवेक के नहीं मिलने पर उसके पिता ने 17 जनवरी को थाने में तहरीर देकर मनीष के खिलाफ शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन करती रही पर किशोर का पता नहीं चला। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने रविवार को आरोपित मनीष के घर जाकर उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।