{"_id":"5cec3225bdec22076c4ede93","slug":"155898325410-mirzapur-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के साथ छेड़खानी करने वाले चालक समेत चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुल्हन के साथ छेड़खानी करने वाले चालक समेत चार पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद विदाई के समय वाहन चालक ने दुल्हन से छेड़खानी कर दी। सोमवार को तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र के एक गांव में 17 मई को शादी थी। 18 मई को सुबह 7 बजे लड़की की विदाई हुई। विदाई के समय दुल्हन के साथ उसकी बुआ भी घर से सौ मीटर दूर तक साथ गई। फिर बुआ दुल्हन को विदाई वाली कार में अकेले छोड़ कर घर वापस चली गई।
इसके बाद कार चालक कार को वहां से दो-तीन सौ मीटर दूर ले जाकर खड़ी कर दिया और अपने तीन साथियों को बुलाकर दुल्हन को शीतल पेय में शराब मिलाकर पिलाना चाहा लेकिन उसने वह नहीं पीया। दुलहन को अकेले में पाकर शराब के नशे में आरोपियों ने छेड़खानी की। यह जानकारी राहगीरों के माध्यम से दुल्हन के पिता को हुई। वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने अपने को ग्रामीणों से घिरा देखकर यूपी 100 डायल फोन कर कर बुला लिया। पुलिस मौके की स्थिति समझ कर आरोपियों को डांट फटकार कर मामला शांत करा दिया। आरोपित चालक व उसके साथी दुल्हन के पिता को धमकी देते रहे। मामले में दुल्हन के पिता ने एसपी को पत्र लिख कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। सोमवार को दुल्हन अपने फूफा के साथ थाने पहुंची और कार चालक सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।