फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   देवर के खिलाफ यौन उत्पीड़नका आरोप

देवर के खिलाफ यौन उत्पीड़नका आरोप

Tue, 21 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
देवर के खिलाफ यौन उत्पीड़नका आरोप

विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने अपने देवर पर यौन उत्पीड़न कर गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। गर्भवती होने के बाद घर से भगाने वाले ससुरालियों और देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रयागराज जिला निवासी महिला का हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाह हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि 2014 में उसकी पति की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद उसका देवर उसका यौन शोषण करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर देवर ने उसे मारपीट कर धमकी देकर घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने पर ससुराल के अन्य लोगों ने भी देवर का साथ दिया। घर से निकाले जाने पर वह महिला मायके में रह रही थी। इसके बाद भी देवर धमकी दे रहा है। सोमवार को थाने में तहरीर देकर महिला ने देवर पर यौन उत्पीड़न करने और ससुरालियों पर घर से भगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी हलिया छोटक यादव ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed