फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   संदिग्ध हालत में नहर पर मिली युवक की लाश

संदिग्ध हालत में नहर पर मिली युवक की लाश

Wed, 20 Feb 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में नहर पर मिली युवक की लाश
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के पास मुख्य घाघरा नहर के समीप नाले में मंगलवार की सुबह युवक का शव पाया गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के भावा निवासी मोहम्मद अली (35) पुत्र मोहम्मद ओशियर अली का पुत्र था। जो विगत दो वर्ष से विशनपुर के वर्तमान प्रधान के यहां रहकर पिकअप चलाता था। उन्हीं के आवास के समीप एक आदिवासी के घर पर इसका जाना लगा रहता था। सोमवार को दोपहर दो बजे बाइक से अपने घर गया और घर से विशुनपुर जाने की बात बताते हुए निकल गया लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उसे मृत अवस्था में नाले के समीप देखकर स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस को एवं उसके परिजनों को सूचना दी। उधर परिजनों का आरोप है कि मोहम्मा अली की हत्या कर शव को देर रात नहर पर फेंका गया है। इस बाबत जब मड़िहान कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में मृतक के पिता ने थाने में सूचना दी है और उन्हीं के तहरीर के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed