{"_id":"5afdc95f4f1c1bea408b60af","slug":"151526581599-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से नाराज होकर महिला ने गंगा में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से नाराज होकर महिला ने गंगा में लगाई छलांग
Updated Thu, 17 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीखड़। मायके से जबरन ससुराल ले जा रहे पति से नाराज महिला ने बाइक से नीचे उतरकर चुनार पीपापुल से गंगा में छलांग लगा दी। यह देख पीछे आ रहे दो अधिवक्ताओं ने शोर किया। नाविकों ने महिला की जान बचा ली। यह घटना गुरुवार की सुबह 11 बजे चुनार पीपापुल पर हुई।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के गंगा पीपा पुल पर करीब 11 बजे चुनार की तरफ एक महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर सीखड़ विकास खंड के अदलपुरा की तरफ आ रही थी। गुरुवार की दोपहर करीब 11 बजे जैैसे ही महिला पीपापुल के बीच में पहुंची वैसे ही अपने पति से पर्स गिरने की बात कहते हुए बाइक रोकने को कहा। जब पति ने बाइक रोका तो उसने नीचे उतरकर गंगा में छलांग लगा दी। सामने से कोर्ट जा रहे अधिवक्ता राम अनुग्रह पांडेय व राजेन्द्र प्रसाद मौर्या ने महिला को गंगा में छलांग लगाते देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग इकटठो गए। नाविकों की सहायता से तत्काल महिला को बचा लिया गया। इसके बाद उसका पति महिला को अदलपुरा की तरफ चला गया। बताया गया कि महिला अपने मायके में इन दिनों थी। वह कुछ दिनों तक और मायके में रहना चाहती थी लेकिन उसका पति तैयार नहीं था। गुरुवार को वह जबरन महिला को अपने घर ले जा रहा था। जिससे नाराज होकर महिला ने गंगा में छलांग लगा ली।