{"_id":"5ac51d974f1c1bd7618b5827","slug":"151522867607-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पाउडर व चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पाउडर व चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर और विंध्याचल जीआरपी ने दो लोगों को विंध्याचल रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म नंबर दो पर बुधवार को दो आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए दोनों आरोपियों की तलाशी कराने पर उनके पास से 110 ग्राम नशीला पाऊडर व चोरी के उपकरण समेत अन्य सामान बरामद हुए। दोनों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। सीओ जीआरपी मोनिका चड्ढा ने बताया कि बुधवार को जीआरपी थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्या और विंध्याचल चौकी प्रभारी सत्येंद्र नारायण को सूचना मिली कि दो युवक विंध्याचल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चोरी करने की नीयत से टहल रहे है। जानकारी होते ही दोनों उपनिरीक्षक मनोज पांडेय के साथ प्लेटफाम नंबर दो पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी कराई तो उनके पास से 110 ग्राम नशीला पाउडर व चोरी समेत अन्य सामान बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों में गोपाल दूबे पुत्र सावरे लाल दूबे निवासी चामुंडा देवी पुरानी वीआईपी रोड विंध्याचल, साधू सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी नचनियावीर कस्बा विंध्याचल शामिल है।
विज्ञापन