फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बच्ची के जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ी

बच्ची के जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ी

Wed, 27 Feb 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ी
चील्ह। क्षेत्र के श्री पट्टी गांव में मंगलवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजन मृतका का शव लेकर चील्ह थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी नंद राम की पत्नी अनीता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन श्री पट्टी गांव स्थित मां निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी से डॉक्टर को बुलाया गया। ऑपरेशन के बाद महिला का ब्लड नहीं रुक रहा था। आनन-फानन में चिकित्सकों ने इलाज के लिए जमा कराए गए 10 हजार रुपए वापस कर मरीज को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। डाक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन शव लेकर चील्ह थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांत कराते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, हास्पिटल में ताला बंद कर डॉक्टर समेत सभी फरार हो गए। ग्रामीणों की माने तो अस्पताल भी पंजीकृत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed