{"_id":"5c3cdb40bdec22732a0a3652","slug":"141547492160-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से हुआ विवाद तो बेटे को लटकाया कुएं में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से हुआ विवाद तो बेटे को लटकाया कुएं में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के सोनपुर गांव में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने अपने पुत्र को कुएं में लटका दिया। घटना के दो घंटे बाद किसी तरह बेटे की आवाज उसकी मां को सुनाई दी तो पड़ोसियों की मदद से किशोर को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर रविवार को पति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी गुड्डू पुत्र मुन्नीलाल का शनिवार शाम किसी बात को लेकर अपने पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज गुड्डू अपने बारह वर्षीय बेटे को अपने साथ लेकर चला गया। उसे अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं के पास ले गया और रस्सी से उसका हाथ पैर बांध कर उसे दस फिट नीचे लटका दिया। इसके बाद अहरौरा जमुई मुख्य मार्ग पर खड़ा होकर बेटे का अपहरण होने का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगा। यही नहीं गुड्डू ने पुलिस को भी फोन कर बेटे के अपहरण का सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई। तभी पता चला कि गुड्डू ने ही अपने बेटे को रस्सी के सहारे कुएं में लटका दिया है। ग्रामीणों की मदद से किशोर को कुएं से बाहर निकाला गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति का 151 में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि पत्नी से उसके पति का पारिवारिक विवाद था। इसी बात को लेकर बेटे को कुएं में लटका दिया था।
विज्ञापन