फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नगर में चला विद्युत चेकिंग अभियान, 75 के कटे कनेक्शन

नगर में चला विद्युत चेकिंग अभियान, 75 के कटे कनेक्शन

Sun, 17 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
नगर में चला विद्युत चेकिंग अभियान, 75 के कटे कनेक्शन

विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को नगर के आधा दर्जन इलाके में चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों वं कटियारों के विरुद्घ कार्रवाई की। इस दौरान टीम बिल जमा नहीं कर रहे 75 बकाएदारों की बिजली काट दी जबकि 65 बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया।
अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि शनिवार को नगर के शेर खां की गली, मुकेरी बाजार, पुरानी दशमी, बरौधा, पीलीकोठी, लोहिया तालाब, परमानपुर, बघेड़ा कला, विजयपुर, ककराही, चेरूईराम, चिंदलीक गहरवार आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें कई लोगों के विद्युत संयोजन बकाए में काटे गए जबकि दस हजार से अधिक के 65 बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि सौं से अधिक उपभोक्ताओं से 13 लाख दस हजार रुपया बकाया बिल वसूला गया। बताया कि प्रधानमंत्री सहज योजना के तहत हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए 17 दिसंबर को छानबे क्षेत्र के काशी सरपत्ती, बघेड़ा कला, गैपुरा, घमहापुर ककराही, चेरुईराम , चिंदलीक में कैंप लगाया जाएगा। जिसमें अति गरीब शोषित तथा अन्य लोगों को 500 रुपये तथा 50 रुपये प्रतिमाह की किश्त पर विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन


आज खुले रहेंगे कैश काउंटर
मिर्जापुर रविवार को अवकाश होने के बावजूद बिजली विभाग के कैश काउंटर खुलें रहेंगे। ताकि उपभोक्ता अपने संबंधित विद्युत केंद्र आवास विकास कालोनी, घंटाघर, जंगीरोड, लालडिग्गी, विंध्याचल, फतहां पहुंचकर अपने बकाए बिल को जमा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed