फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात यात्री का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात यात्री का शव

Thu, 20 Dec 2018 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात यात्री का शव
पड़री। झिंगुरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे 28 वर्षीय एक अज्ञात युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीआरपी और पड़री पुलिस के बीच सीमा को लेकर विवाद हो गया। पड़री पुलिस का कहना था कि घटना जीआरपी क्षेत्र में हुई है जबकि जीआरपी का कहना था कि घटना पड़री थाना क्षेत्र में हुई है। दोनों थानों के बीच करीब एक घंटे चलक माथापच्ची के बाद यह तय हुआ कि घटना जीआरपी क्षेत्र में हुई है। तब कही जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नई दिल्ली से पुरी जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डाउन से बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे 28 वर्षीय एक यात्री पड़री थाना क्षेत्र के झिंगुरा रेलवे स्टेशन के पास गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर जीआरपी ने 108 नंबर पर फोन कर उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाने को कहा। लेकिन जबतक एंबुलेंस पहुंचती जबतक यात्री दम तोड़ चुका था। युवक के पास कोई आईडी नहीं मिली है। एक बोडाफोन का सिम मिला है जिसके आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed