{"_id":"5bd75997bdec2269855920a1","slug":"131540839831-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू लदा ट्रक पलटा, व्यापारी जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आलू लदा ट्रक पलटा, व्यापारी जख्मी
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। चौकी क्षेत्र के मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर इमिलिया चौरासी गांव के गर्दा नाले के समीप सोमवार की भोर लगभग तीन बजे अनियंत्रित होकर आलू लदा एक ट्रक पलट गया। दुर्घटना में आलू व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
कानपुर से आलू लाद कर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जा रहा ट्रक सोमवार भोर करीब तीन बजे मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ क्षेत्र के इमिलिया चौरासी गर्दा नाले के समीप पहुंचा। उसी समय विपरीत दिशा से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आलू लदे ट्रक को साइड मार दिया। जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में पलट गया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस को चालक और खलासी नहीं मिले। आलू व्यापारी ट्रक के केबिन में दर्द से कराह रहा था। पुलिस ने व्यापारी को इलाज के लिए सीएचसी राजगढ़ अस्पताल भर्ती कराकर उपचार कराया।घायल की स्थिति ठीक बताई जा रही है। दुर्घटना में हजारों रुपये की आलू बर्बाद हो गई।