फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस ने डेढ़ लाख का पकड़ा हेरोईन

पुलिस ने डेढ़ लाख का पकड़ा हेरोईन

Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने डेढ़ लाख का पकड़ा हेरोईन
कटरा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सबरी रेलवे क्रासिंग के पास से मंगलवार की रात करीब पौने 11बजे हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से डेढ़ लाख रुपये की हेरोइन, एक बाइक एवं सात हजार चार सौ 59 रुपया नगदी बरामद हुआ । पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। ये बातें एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बुधवार की दोपहर कटरा कोतवाली में बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीओ नगर संजय सिंह के नेतृत्व में कटरा पुलिस को ऐसे लोगों के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मंगलवार की रात कटरा कोतवाल श्रीकांत राय को सूचना मिली कि एक युवक सबरी मोहल्ले में मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है। जानकारी होते ही मंडी चौकी प्रभारी राम सिंहासन शर्मा को लेकर सबरी रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे और घेराबंदी करते हुए युवक संतोष पुत्र सियाराम निवासी सबरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन की दस पुड़िया, 15 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन, छोटा तराजू, चमकीला कागजात आदि सामान बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि बरामद हेेरोइन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed