{"_id":"5c8d4659bdec221473373d81","slug":"121552762457-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा लूटकांड का खुलासा करने के लिए चार टीमे गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सराफा व्यापारी बसंत सेठ हत्या और लूटकांड की घटना का खुलास करने के लिए चार टीमे गठित की गई है। इसमें क्राइम ब्रांच, सर्विलांस तथा देहात कोतवाली की दो टीमें शामिल हैं। गठित टीमों ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए मिर्जापुर सोनभद्र और वाराणसी में दबिश देना शुुरु कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बसंत के बांह के नीचे एक गोली लगी जिससे उसकी मौत हुई। शुक्रवार की देर शाम सात बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के बीएचयू साउथ कैंपस बकरछा के दक्षिणी गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने बुदेंलखंडी मोहल्ला निवासी सराफा व्यापारी बसंत सेठ की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसके पास से दस लाख रुपया से अधिक का जेवरात लूट ले गए थे। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने घटना का खुलासा करने के लिए देर रात क्राइम ब्रांच, सर्विलांस तथा देहात कोतवाली की दो समेत कुल चार टीमे गठित की। टीम ने रात से ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में दबिश देना शुरू कर दिया। वहीं कुछ टीमे गैरजनपद भी दबिश देने के लिए रवाना हो गई। एसपी की माने तो जल्द घटना खुलासा कर दिया जाएगा। देर रात शव का कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने बाह में एक गोली मारने से बसंत की मौत होना पाया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली उसके सीने से होते हुए लीवर के पास पहुंच गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर मृतक के परिजनों ने देर रात बसंत का के शव का दाहसंस्कार नहीं किया। घटना के दूसरे दिन सुबह हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और परिवार के मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार की सुबह नबालक का तबेला के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया था। करीब तीन घंटे बाद पहुंचे अधिकारियों ने परिवार को कार्रवाई और मुआवजा का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।