फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सगे भाईयों में पुरानी रंजिश् को लेकर चटकी लाठिया

सगे भाईयों में पुरानी रंजिश् को लेकर चटकी लाठिया

Wed, 27 Feb 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
सगे भाईयों में पुरानी रंजिश् को लेकर चटकी लाठिया
हलिया। क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में दो सगे भाइयों इंद्राज अली और रशीद अली के बीच पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की देर रात लाठियां चल गईं। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया ले गई जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा निवासी मंजूर अली 25 बस परिचालक हैं। रात में ड्यटी के बाद घर आते समय विपक्षियों ने मंजूर अली पर हमला कर दिया। शोरगुल होने पर बीच बचाव करने पहुंचे पिता इंद्राज अली को भी मारने पीटने लगे। दोनों किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागकर अपने घर पहुंचे लेकिन मनबढ़ घर में भी घुस कर उन्हें मारने लगे। मारपीट में मंजूर अली, उनके पिता इंद्राज अली और माता कलुई घायल हो गई। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर भी फोन कर सूचना दी गई लेकिन पुलिस करीब दो घंटे बाद पहुंची और घायलों को हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंद्राज अली की पुत्रवधू नाजरीन की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पता चला कि एक सप्ताह पूर्व बच्चों में बेर तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। तब मारपीट में मजनूंनिशा एवं उसके पिता रसीद अली को चोटें आई थी। इसमें दोनों पक्षो की ओर से मुकदमा थाने में भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed