{"_id":"6a99b6dd4d8eab5d6b02022e","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-trolley-two-youths-injured-deoria-news-c-208-1-deo1035-190813-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियंत्रित बाइक ट्राॅली से टकराई, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियंत्रित बाइक ट्राॅली से टकराई, दो युवक घायल
Thu, 03 Sep 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। बाइक सवार दो युवक बृहस्पतिवार को पकड़ी गांव के पास सड़क हादसे में घायल हो गए।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरूईपुर गांव निवासी अमन पांडेय (30) और सचिन सैनी (28) किसी काम से बाइक से गोरया घाट की ओर जा रहे थे। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद