फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lethal attack on two PRV constables in Bargarh

Chitrakoot News: बरगढ़ में पीआरवी के दो सिपाहियों पर जानलेवा हमला

Thu, 03 Sep 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lethal attack on two PRV constables in Bargarh
फोटो 03 सीकेटीपी 21 सिपाही से ​भिड़ा युवक वीरू। संवाद
मऊ (चित्रकूट)। बरगढ़ थाना क्षेत्र में पीआरवी ड्यूटी पर गए दो सिपाहियों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बरगढ़ गांव में दो शराबियों में ठेके के पास मारपीट और गाली-गलौज हो रही थी। ग्रामीणों ने पीआरवी 112 पर सूचना दी। सूचना पर पीआरवी बरगढ़ के सिपाही अरुण कुमार और गौरी शंकर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सिपाहियों का आरोप है कि इसी दौरान आदर्श कॉलोनी निवासी सब्बीर मुस्लिम उर्फ वीरू खान निवासी बरगढ़ का पारा चढ़ गया और वह गाली-गलौज करने लगा। पुलिस जब उसे समझाकर अशोक चौराहा तक ले आई, तो उसने आक्रोशित होकर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से पुलिस कर्मियों पर प्रहार किया और वर्दी भी फाड़ दी। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि वीरू खान पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीआरवी कर्मियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed