{"_id":"6a99b6b1ff48112b3a0243f5","slug":"623-lakh-swindled-on-facebook-under-the-pretext-of-a-solar-dealership-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160433-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फेसबुक पर सोलर डीलरशिप का झांसा दे `6.23 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फेसबुक पर सोलर डीलरशिप का झांसा दे `6.23 लाख ठगे
Thu, 03 Sep 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। फेसबुक पर सोलर डीलरशिप का विज्ञापन देखकर संपर्क करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर उससे अलग-अलग किस्तों में 6 लाख 23 हजार 160 रुपये ठग लिए।
गांव काजलहेड़ी निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने करीब 10 अगस्त को फेसबुक पर सोलर डीलरशिप का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया। एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने डीलरशिप दिलाने का भरोसा दिया।
आरोपी ने बातचीत के बाद अग्रिम राशि जमा करवाने को कहा। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उससे संपर्क किया गया। आरोपियों के कहने पर सचिन ने विभिन्न किस्तों में बताए गए बैंक खातों में 6,23,160 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
रकम मिलने के बाद आरोपियों ने सोलर का सामान भेजने में आनाकानी शुरू कर दी। उन्होंने उससे और पैसे की मांग की। इस पर सचिन को ठगी का शक हुआ। उसने पुलिस को शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।